आक्रोश मार्च के साथ पाक के पीएम का पुतला जलाया

Sasaram news. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा नेता सह बिक्रमगंज द डिवाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को दिनारा पश्चिम महावीर मंदिर से बाजार होते हुए दिनारा नेशनल हाइवे कुंड चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया.

फोटो -15 – पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, दिनारा पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा नेता सह बिक्रमगंज द डिवाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को दिनारा पश्चिम महावीर मंदिर से बाजार होते हुए दिनारा नेशनल हाइवे कुंड चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया. साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पुतला दहन किया गया. इस दौरान अखिलेश सिंह ने कहा कि आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की जान चली गयी. यह नृशंस हत्या केवल मानवता पर नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता पर सीधा प्रहार है. इसके विरोध में पूरे क्षेत्र में आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है. पाकिस्तान होश में आओ, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री इट का जवाब पत्थर से देने का काम किया है. आतंकी हमारे घरों में घुस कर हमारी बेटी बहनों के साथ उनके मांगो का सिंदूर उजाड़ दिया ठीक उसी तरह ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारे देश के जवानों ने उन्हें सही जवाब देकर अपने देश के हर एक नागरिक को गौरवान्वित किया है. मौके पर दिनारा भाजपा नेता जनार्दन सिंह, परमहंस राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >