125 यूनिट बिजली मुक्ति मिलने के बाद भाई-भाई में होने लगा बंटवारा

राज्य सरकार की 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.

मुफ्त बिजली घोषणा के बाद अलग-अलग बिजली कनेक्शन लेने के जुगाड़ में लगे हैं लोग एक ही गृह परिसर में एक से अधिक बिजली कनेक्शन लेने के लिए कर रहे आवेदन चेनारी. राज्य सरकार की 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. लेकिन, बिजली फ्री होने की घोषणा के बाद कुछ लोग एक ही घर के लिए अलग-अलग बिजली कनेक्शन लेने के जुगाड़ में लग गये हैं. इस योजना का दुरुपयोग करने के लिए कुछ बिजली उपभोक्ता एक ही गृह परिसर में एक से अधिक बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं और सरकार की योजना का अतिरिक्त लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं. अब बिजली विभाग इस तरह के प्रयासों पर सख्ती से रोक लगाने की तैयारी में जुट गया है, जिसे लेकर बिजली विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि एक ही मकान में यदि कोई उपभोक्ता एक से अधिक बिजली कनेक्शन लेना चाहता है, तो उसे घर के बंटवारे से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. बिना प्रमाणित दस्तावेजों के नया कनेक्शन नहीं दिया जायेगा और पहले से लगे अतिरिक्त कनेक्शनों की भी जांच की जायेगी. घर-घर मीटरों की होगी जांच बिजली का सही उपयोग हो, इसको देखते हुए बिजली विभाग अब घर- घर जांच कर पता लगायेगी की एक गृह परिसर में एक ही विद्युत कनेक्शन है या एक से ज्यादा. अगर एक से अधिक विद्युत कनेक्शन मिलता है, तो उसके लिए बंटवारे का वैध कागजात दिखाना होगा. राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा के बाद अब भाई-भाई में कागजों में बंटवारा हो रहा है. लोगों में यह भावना जगी है कि अब 125 यूनिट बिजली फ्री मिल रहा है, घर में तीन-चार भाई हैं तो सबका अलग-अलग कनेक्शन रहेगा, तो सभी को फ्री बिजली मिलेगी. अब बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा, जिसका लेकर भाई-भाई कागजों में अब बंटवारा कर रहे हैं. इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गयी है. बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजकुमार ने बताया कि लगातार वंशावली बनवाकर लोग नये-नये कनेक्शन के लिए अप्लाई कर रहे हैं. जमीन के बंटवारे का दस्तावेज देना होगा जरूरी:- बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक ही मकान में दो या अधिक बिजली कनेक्शन है, तो यह तभी स्वीकृत किये जायेंगे, जब यह साबित होगा कि मकान वास्तव में अलग-अलग आवासीय इकाइयों में विभाजित है. यदि कोई मकान दो भाइयों में बंटा हुआ है और दोनों अलग-अलग परिवारों के साथ रहते हैं, तो पंजीकृत बंटवारे का दस्तावेज देना होगा. यदि कोई मकान मालिक किसी हिस्से को किराये पर देता है और किरायेदार को अलग कनेक्शन चाहिये, तो उसे वैध किरायेदारी का अनुबंध प्रस्तुत करना होगा. इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक या अधिक अनिवार्य होंगे. अलग-अलग रजिस्ट्री या मालिकाना हक के दस्तावेज नगर निगम या नगरपालिका द्वारा जारी संपत्ति कर की अलग-अलग रसीदें, वारिस प्रमाण पत्र, सरकारी क्वार्टर के लिए जारी आवंटन आदेश के प्रति, यदि घर किराये पर दिया गया है तो किरायेदारी अनुबंध प्रस्तुत करना होगा. क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में कार्यपालक अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने की घोषणा के बाद बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन में इजाफा हुआ है, बिजली कनेक्शन लेना है तो उसके लिए बंटवारे का वैध कागजात देना होगा. घर- घर जाकर मीटर की जांच की जायेगी, जिससे कि मुक्त बिजली योजना का दुरुपयोग ना हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >