Sasaram News : ससुर व पति की मौत के बाद देवर ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर गांव में गत बुधवार की रात खान के साथ जहरीला पदार्थ खाने से हुई दो लोगों की मौत के बाद तीसरी मौत भी शुक्रवार की सुबह हो गयी.

सासाराम ग्रामीण. अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर गांव में गत बुधवार की रात खान के साथ जहरीला पदार्थ खाने से हुई दो लोगों की मौत के बाद तीसरी मौत भी शुक्रवार की सुबह हो गयी. तीसरा मृतक बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्व बेचन चौधरी के छोटे पुत्र विकास कुमार बताया जा रहा है. हालांकि, बेचन चौधरी व उसके बड़े पुत्र विशाल की मौत गुरुवार की रात ही जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी थी. इस मामले में पुलिस ने बेचन चौधरी की बहू धनौती देवी (मृतक विशाल की पत्नी) व बहू की मां करगहर थाना क्षेत्र के कुबेर टोला गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी नंदा देवी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मृतक बेचन चौधरी की पुत्री व मृतक विशाल व विकास की बहन अनीता कुमारी ने बताया कि पूरे परिवार के साथ अगरेर में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री व मजदूरी का कार्य करते थे. उसके भाई विशाल कुमार की शादी गत 29 अप्रैल 2025 को करगहर प्रखंड के कुबेर टोला गांव निवासी मनोज कुमार की बेटी धनौती से हुई थी. शादी के बाद धनौती अपने ससूर, पति व देवर से झगड़ा करती रहती थी और इस दौरान विवाहिता की मां भी अपनी बेटी की साथ देती थी. बुधवार की रात भी धनौती अपने परिवार में झगड़ा की थी. उसके बाद जहर ही खाने में डाल दी. इससे पूरा परिवार ही उजड़ गया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद विवाहिता को लेकर जितनी मुंह उतनी बात की भी चर्चा जोरों पर है. कोई इसे मामले में विवाहिता की नाजायज संबंध तथा कोई दोनों पक्षों में पैसा लेनदेन की बात बता रहा है. हालांकि, यह तो जांच का विषय है. अनुसंधान के पहले कुछ भी कहना मुश्किल होगा. इस संबंध में अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले में एफएसएल की टीम भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घटनास्थल से भोजन का सैंपल व अन्य सबूत जुटाये गये हैं. फिलहाल आरोपित मां-बेटी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. तीसरी मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >