महिला की हत्या के साथ गर्भ में पल रहे दो जुड़वां बच्चों की भी गयी जान

Sasaram news.पराधियों ने एक महिला की गला दबा कर हत्या की, लेकिन हत्या तीन की हो गयी. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ, जिसकी पुष्टि एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने शुक्रवार को नोखा थाना परिसर में हुई प्रेसवार्ता के दौरान की.

पहचान. सेमरा गांव की महिला का था रामनगर श्मशान से बरामद शव महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, बोलेरो जब्त त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में गयी सपना उर्फ शेरा की जान, मुर्गी फार्म पर दिया घटना को अंजाम फोटो-43- थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते सासाराम एसडीपीओ टू कुमार वैभव. प्रतिनिधि, नोखा अपराधियों ने एक महिला की गला दबा हत्या की, लेकिन हत्या तीन की हो गयी. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ, जिसकी पुष्टि एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने शुक्रवार को नोखा थाना परिसर में हुई प्रेसवार्ता के दौरान की. उन्होंने कहा कि नोखा थाना क्षेत्र के घोसिया-रामनगर मुख्य पथ के समीप स्थित रामनगर श्मशान से बरामद शव की पहचान नटवार थाना क्षेत्र की सेमरा गांव निवासी सपना उर्फ शेरा के रूप में हुई है. उसके पेट में दो जुड़वां बच्चे पल रहे थे. सपना के साथ उनकी भी मृत्यु हो गयी. उन्होंने बताया कि इस कांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक मृतका के गांव का ही प्रेमी अखिलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू है और दूसरा अखिलेश का दोस्त नोखा थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी शत्रुधन सिंह है. दोनों ने मिलकर सपना उर्फ शेरा की गला दबा हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल हुई शत्रुघ्न सिंह की बीआर26सी 3801 नंबर की बोलेरो जब्त की गयी है. एसडीपीओ ने कहा कि सपना का अखिलेश के अलावा किसी और से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो अखिलेश को नागवार गुजरता था. इसी ईर्ष्या में अखिलेश ने 22 अप्रैल की रात सपना उर्फ शेरा को अपने मुर्गी फार्म पर बुलाया था. खाना खाने के बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गला दबा हत्या कर दी और शव को श्मशान घाट में फेंक दिया था. एसडीपीओ ने कहा कि 23 अप्रैल को शव की बरामदगी के बाद कांड सं.-114/25 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान के लिए एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था. टीम के प्रयास से जल्द ही मृतका की पहचान हो गयी. पहचान होने पर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की गयी और कांड का पर्दाफाश हो गया. पुलिस टीम में नोखा अंचल इंस्पेक्टर चंद्रमौली वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, इंस्पेक्टर सूर्य भूषण प्रसाद, एसआइ अशोक कुमार, अंशु माला, विकास कुमार, सत्येंद्र पासवान, तैयब हसन, पीटीसी दीपक कुमार पटेल, सिपाही नीर कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >