Sasaram News : 1.16 लाख के साथ निगरानी के हत्थे चढ़ा बिक्रमगंज अनुमंडल का परिचारी

बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत परिचारी बिनोद कुमार को निगरानी विभाग ने घूस के एक लाख 16 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है.

बिक्रमगंज (रोहतास). बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत परिचारी बिनोद कुमार को निगरानी विभाग ने घूस के एक लाख 16 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पटना से आयी डीएसपी नरेंद्र कुमार की टीम ने की. डीएसपी ने बताया कि धनगाई निवासी राकेश कुमार ने आवेदन दिया था कि भूमि संबंधी मामले के निबटारे के लिए परिचारी ने उससे रुपये की मांग की है. शिकायत की सत्यता जांचने के लिए मंगलवार को रेड की गयी और बिनोद कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये रुपये कथित रूप से डीसीएलआर तक पहुंचाये जाने वाले थे. हालांकि, फिलहाल जांच जारी है कि मामले में डीसीएलआर की भूमिका संदिग्ध है या फिर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि परिचारी उनके कार्यालय का कर्मचारी है, पर इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. गिरफ्तार परिचारी बिनोद कुमार ने मीडिया के सामने कहा कि निगरानी ने उसके साथ ज्यादती की है. बरामद रुपये से उसका कोई संबंध नहीं है. बिनोद ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता उसका गोतिया है और पुराने जमीन विवाद को लेकर उसे फंसाने की नीयत से शिकायत दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >