हाइड्रोलिक फेल करने से हाइवा चालक की दबकर मौत

पांच घंटे के अथक प्रयास से निकाला गया चालक का शव

नौहट्टा. नौहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीपा बिसकोमान गोदाम के पास बुधवार की देर रात हाइवा के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गयी. मृतक सनी यादव (20) नौहट्टा थाना क्षेत्र के ही जयंतीपुर गांव का निवासी था. बताया जाता है कि डेहरी की ओर से करीब दस बजे हाइवा से बालू लेकर आया था. बिसकोमान गोदाम के पास बालू डंप कर रहा था. डंप करते समय हाइड्रोलिक फेल कर गया, जिससे डाला के ऊपर का भाग ड्राइवर के ठीक सामने गिर गया. इससे सनी यादव की गाड़ी मेंं ही दब जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा जयंतीपुर पंचायत के मुखिया उमा चंद्रवंशी घटना स्थल पर पहुंच गये. मुखिया ने दो जेसीबी रात मे ही लाकर शव को निकालने का प्रयास किया. पांच घंटे के अथक प्रयास से गुरुवार की सुबह शव को निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. सीओ हिंदुजा भारती ने बताया कि मामले की जानकारी है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >