रोहतास: नोखा के स्कूल में TB मुक्त भारत अभियान, छात्रों को जांच के साथ बचाव और उपचार की दी गई जानकारी

नोखा के घोरडीहां विद्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Rohtas News : रोहतास जिला के नोखा प्रखंड के घोरडीहां स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नोखा की टीम ने छात्र-छात्राओं को क्षय रोग (टीबी) की पहचान, बचाव और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी.

समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक

सीएचसी के डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नियमित दवा, संतुलित पोषण और सामाजिक सहयोग मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही छात्रों को टीबी के लक्षण पहचानने और समय रहते जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया.

स्क्रीनिंग और निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण भी हुआ

विज्ञान शिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अभियान के तहत लगातार स्क्रीनिंग, जांच और जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है, ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके. इस दौरान पात्र लोगों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण भी किया गया.

नेत्र जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं की आंखों से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव दिए. इस अवसर पर डॉ. हिमांशु झा, स्वास्थ्यकर्मी संतोष कुमार, एएनएम पूजा कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार, सीआरसी समन्वयक श्रीकांत मणि सिंह, आशीष पांडे, दीपक कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >