आज से सूर्यपुरा में शुरू होगी उच्च शिक्षा की पढ़ाई, राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

Sasaram News : साहित्य विभूति राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह की जन्मभूमि सूर्यपुरा में आज से उच्च शिक्षा का नया अध्याय शुरू हो रहा है. राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ मंत्री अशोक चौधरी करेंगे, जिससे स्थानीय छात्रों में उत्साह है.

Sasaram News : साहित्य जगत के महान विभूति राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह की जन्मभूमि सूर्यपुरा के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने के बाद आज राजकीय डिग्री कॉलेज, सूर्यपुरा में शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ होगा. इसके साथ ही सूर्यपुरा में उच्च शिक्षा का नया अध्याय शुरू होगा.

मंत्री अशोक चौधरी करेंगे शुभारंभ

राजकीय डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री एवं रोहतास के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा सहित जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

आकर्षक रोशनी से सजाया गया कॉलेज परिसर

उद्घाटन समारोह को लेकर कॉलेज परिसर और भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है. जगमगाता कॉलेज भवन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह

कॉलेज में पहली बार पठन-पाठन शुरू होने को लेकर सूर्यपुरा और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए छात्रों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक दोनों तरह की बचत होगी.

उच्च शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

स्थानीय लोगों का मानना है कि राजकीय डिग्री कॉलेज की शुरुआत क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >