अवर निरीक्षक मद्द निषेध परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू

रोहतास जिले के सासाराम में मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. जिला प्रशासन ने 25 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की थी. परीक्षा में 12,120 अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

Sasaram News: रोहतास जिले के सासाराम में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन के लिए रविवार को लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन एकल पाली में किया गया. इस परीक्षा को पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है.

अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने परीक्षा शुरू होने से पूर्व प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,120 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है.

समय पर बंद हुए गेट

रोहतास के इन सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से ही शुरू हो गई थी. कड़े नियमों के तहत सुबह 10:30 बजे के बाद सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों को पूरी तरह बंद कर दिया गया. मुख्य गेट बंद होने के बाद किसी भी विलंब से पहुंचे अभ्यर्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे केंद्रों पर अनुशासन बना रहा.

प्रतिबंधित सामग्रियों पर सख्त रोक

रोहतास के डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर और ब्लेड सहित किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध था. केवल अधिकृत पदाधिकारी एवं कर्मी ही केंद्र में प्रवेश कर सके.

सतर्क निगरानी में हुई परीक्षा

रोहतास जिला प्रशासन की सतर्क निगरानी में यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है. अधिकारियों के निर्देशानुसार परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष अथवा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई. सभी केंद्रों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके.

Also Read: सासाराम के पीएम श्री विद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम, NCC कैडेटों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >