उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह कल रोहतास दौरे पर, राष्ट्रीय सीबीएसई बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का करेंगी उद्घाटन

Sasaram News : बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह रोहतास जिले के दौरे पर रहेंगी. वे जमुहार में राष्ट्रीय सीबीएसई बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी.

Sasaram News : बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह रविवार को रोहतास जिले के दौरे पर रहेंगी. निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 8 बजे गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार से प्रस्थान करेंगी. इसके बाद सुबह 8:30 बजे ग्राम सिकरिया, थाना दरीगांव पहुंचेंगी, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी.

सिकरिया से वापस जमुहार पहुंचेंगी मंत्री

मंत्री सुबह 8:50 बजे सिकरिया से प्रस्थान कर 9:20 बजे पुन: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार पहुंचेंगी. यहां सुबह 10 बजे नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में आयोजित राष्ट्रीय सीबीएसई बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी. यह प्रतियोगिता 20 से 26 सितंबर तक आयोजित की जायेगी.

अधिकारियों के साथ करेंगी समीक्षात्मक बैठक

दोपहर 12:05 बजे मंत्री जमुहार से प्रस्थान कर 12:35 बजे जिला अतिथि गृह, सासाराम पहुंचेंगी. यहां वे जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगी. बैठक में जिले से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा प्रस्तावित है.

Also Read : हाटा में जमीन पर रखी ईंट हटाने को लेकर विवाद, तलवार से हमला कर व्यक्ति को घायल करने का आरोप

दोपहर बाद कैमूर के लिए होंगी रवाना

समीक्षात्मक बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे मंत्री सासाराम से कैमूर जिले के लिए प्रस्थान करेंगी.

Also Read : भभुआ पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण का एसपी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी

जमुहार में होने वाली राष्ट्रीय सीबीएसई बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं. प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी.

Also Read : कैमूर: गोबरछ की मुख्य सड़क जलजमाव से बनी तालाब, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे राहगीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >