रोहतास में 29 जुलाई को श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव, श्री त्रिदंड़ीदेव सत्संग आश्रम में तैयारियां तेज

डेहरी के श्री त्रिदंड़ीदेव सत्संग आश्रम में 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इसमें हजारों भक्त और संत शामिल होंगे.

Rohtas News : श्री त्रिदंड़ीदेव सत्संग आश्रम, गांधीनगर डेहरी में 29 जुलाई को आयोजित होने वाले श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. शुक्रवार को आश्रम के महंत स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में कार्यक्रम को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

28 जुलाई से शुरू होगा अष्टयाम महा संकीर्तन महंत स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह छह बजे आवाहित देवी-देवताओं के पूजन के साथ अष्टयाम महा संकीर्तन का शुभारंभ होगा. इस आयोजन में लगभग 20 गांवों की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी. वहीं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से संत, महंत एवं हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

हवन, भंडारा और गुरु पूजन होंगे आकर्षण का केंद्र उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को हवन-पूजन के साथ अष्टयाम महा संकीर्तन का समापन होगा. इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. अपराह्न एक से दो बजे तक आचार्य पूजन, गुरु परंपरा पाठ, अर्चना, प्रवचन एवं भजन का कार्यक्रम होगा. शाम पांच बजे आरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा.

52 वर्षों से मनाया जा रहा है महोत्सव महंत स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने बताया कि आश्रम में पिछले 52 वर्षों से लगातार श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर गुरु परंपरा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह आश्रम श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से संचालित है, जो गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस आश्रम की विशेष महत्ता का उल्लेख करते थे.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे आश्रम के सदस्य महोत्सव की तैयारियों में आश्रम के सदस्य श्याम नारायणाचार्य, सत्येंद्र पांडेय, विश्वनाथ मिश्रा, केशवदास, विश्वामित्र ठाकुर, कमला कांत शुक्ला, पुजारी पदमनाभ पवन उपाध्याय, ललन पांडेय सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >