रोहतास: शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय का 76वां स्थापना दिवस आज, सभी तैयारियां पूरी

शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय अपना 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है. इस अवसर पर महाविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों को उजागर किया जाएगा. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे.

Rohtas News: शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय का 76वां स्थापना दिवस शनिवार को सुबह 11 बजे से धूमधाम से मनाया जाएगा. समारोह को लेकर महाविद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलसचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

शैक्षणिक उपलब्धियों पर डाला जाएगा प्रकाश

स्थापना दिवस समारोह के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विकास यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा. कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि यह अवसर महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करने और शिक्षा के क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने का है. समारोह को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय परिवार अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >