जनता दरबार सीओ ने जमीन संबंधी कई मामलों का किया निष्पादन

शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया

राजपुर. क्षेत्र अंतर्गत रैयतों के भूमि विवाद मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने अंचल कार्यालय में रैयतों के साथ बैठक की. सीओ ने बताया कि रोतवां गांव निवासी नरेंद्र कुमार बनाम राजकुमार सिंह, सियांवक गांव निवासी संता देवी बनाम अनिल पासवान और कुझी गांव निवासी ब्रजकिशोर दुबे बनाम राजन बारी के भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गयी. पूर्व में दिये गये आवेदनों के आलोक में इन सभी पक्षकारों को शनिवारीय बैठक में उपस्थित होने के लिए नोटिस निर्गत किया गया था. बैठक के दौरान आपसी समझौते के आधार पर विवाद निबटारे का प्रयास किया गया. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ. प्रतिदिन प्राप्त हो रहे आवेदनों की सुनवाई के लिए कई पुराने मामलों से संबंधित रैयतों को अगली बैठक में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है. वहीं, गत बैठक में प्राप्त आवेदनों के आलोक में नोटिस पर बुलाये गये रैयतों के कागजातों की जांच की गयी. रैयतों के बयान दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. मौके पर राजपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी आशा कुमारी, बघैला पुलिस पदाधिकारी, अंचल कर्मी अमित कुमार, संदीप कुमार समेत कई अन्य रैयत मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >