तस्वीरों में देखिए सावन की आखिरी सोमवारी पर गुप्ता धाम का नजारा, भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

1 / 10
तस्वीरों में देखिए सावन की आखिरी सोमवारी पर गुप्ता धाम का नजारा, भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फुल स्क्रीन में देखें

गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की आखिरी सोमवारी पर रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. गुप्ता धाम जाने वाले रास्तों पर भी भक्तों की भीड़ नजर आई. हाथों में पूजा सामग्री और कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष करते नजर आए.

2 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

श्रद्धालुओं की भीड़

गुप्ता धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की आखिरी सोमवारी पर गुप्ता धाम में भगवान शिव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सुबह से ही धाम परिसर में भक्तों की भीड़ नजर आई.

3 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

कतार में लोग

भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी कतार

भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए भोलेनाथ का जयकारा लगाते नजर आए.

4 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

हर-हर महादेव का जयकारा लगाते श्रद्धालु

हर-हर महादेव से गूंजा गुप्ता धाम

गुप्ता धाम परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन को लेकर खास उत्साह नजर आया.

5 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

पूजा करते श्रद्धालु

पूजा सामग्री लेकर पहुंचे श्रद्धालु

श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र, फूल, जल और अन्य पूजन सामग्री लेकर गुप्ता धाम पहुंचे. भक्तों ने विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.

6 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

जल चढ़ाने जाते शिवभक्त

कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त

सावन की आखिरी सोमवारी पर कांवड़ लेकर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त गुप्ता धाम पहुंचे. कांवड़ियों में भोलेनाथ के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला.

7 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

शिवभक्तों की कतार

जलाभिषेक के लिए उमड़े शिवभक्त

सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. जल और बेलपत्र अर्पित कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की.

8 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

गुप्ता धाम के रास्ते में भक्त

गुप्ता धाम के रास्ते में भक्तों की भीड़

गुप्ता धाम की ओर जाने वाले रास्तों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई. कठिन पहाड़ी रास्ते के बावजूद भक्त उत्साह के साथ धाम की ओर बढ़ते रहे.

9 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

भक्ति में डूबे श्रद्धालु

भक्ति में डूबे नजर आए श्रद्धालु

गुप्ता धाम पहुंचे श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और शिव नाम के जयकारों से आध्यात्मिक माहौल बना रहा.

10 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

सुरक्षा में खड़ी पुलिस

गुप्ता धाम में सुरक्षा व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गुप्ता धाम में सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >