रोहतास: कस्तूरबा विद्यालय में SDM प्रिया रानी का औचक निरीक्षण, छात्राओं से जाना पढ़ाई और सुविधाओं का हाल

एसडीएम प्रिया रानी ने कोचस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर छात्राओं की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Rohtas News : सदर एसडीएम प्रिया रानी ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भगीरथा-नरवर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर विद्यालय में पढ़ाई, भोजन, छात्रावास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. एसडीएम ने विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और आईसीटी लैब का भी जायजा लिया.

छात्राओं से सीधे जानीं समस्याएं

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने छात्राओं से उनकी दिनचर्या और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने यह भी पूछा कि पढ़ाई, भोजन और छात्रावास में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं है. छात्राओं से बातचीत के माध्यम से एसडीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया.

सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण के निर्देश

निरीक्षण के बाद एसडीएम ने विद्यालय प्रबंधन को छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और छात्रावास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि एसडीएम ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा.

मौके पर बीडीओ प्रतीक कुमार, वार्डेन रंजना कुमारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

छात्राओं से जानकारी लेती एसडीएम | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >