राजकीय डिग्री कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने कविता के जरिए दिखाई प्रतिभा

Sasaram News : सूर्यपुरा राजकीय डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत एक भव्य काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया.

Sasaram News : सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में शनिवार को हिंदी दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण के तहत काव्य पाठ सह हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अलाउद्दीन अजीजी ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर कुमार एवं मिंटू कुमारी ने बारी-बारी से किया.

अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंदु तपेश्वर महिला महाविद्यालय की प्रो. डॉ. पुष्पा सिंह, प्रो. पुष्पा राणा तथा अंजबित सिंह कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ हुआ. इसके बाद छात्र अमन कुमार, मोहम्मद बादल, सत्या कुमारी, नंदनी कुमारी, लव कुश कुमार समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ी कविताओं का काव्य पाठ किया.

Also Read : डुमरांव में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने जीता निर्णायक मंडल का दिल

छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया. प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने सत्या कुमारी को प्रथम, नंदनी कुमारी सेकंड को द्वितीय तथा नंदनी कुमारी फर्स्ट को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया.

स्वरचित कविता और गजल से प्रो. पुष्पा सिंह ने बांधा समां

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. पुष्पा सिंह ने अपनी स्वरचित कविता एवं गजल प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया. उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया. वहीं, प्रो. पुष्पा राणा, प्रो. चंद्रशेखर कुमार, चंदन कुमार, चंद्रकांत कुमार एवं रश्मि कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी काव्य पाठ प्रस्तुत किया.

Also Read : बक्सर में 4 अक्टूबर से शुरू होगा 20 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव, दिन में कृष्ण लीला और रात में रामलीला

तीसरे चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

प्रभारी प्राचार्य डॉ. अलाउद्दीन अजीज ने बताया कि हिंदी दिवस पखवाड़ा के तीसरे चरण में काव्य पाठ एवं साहित्य रचना प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा राजू पाठक, मुकेश सिंह, मनोज सिंह, जयराम तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Also Read : वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को निकलेगी भव्य रथयात्रा, जनसंपर्क अभियान तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश गोंड

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >