रोहतास के सासाराम में भाजपा का मंथन, बांकीपुर उपचुनाव परिणाम के बाद संगठन मजबूत करने की तैयारी

भाजपा ने उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी जनादेश का सम्मान करती है और बूथ स्तर पर समीक्षा कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

Bankipur By Election Result : सासाराम. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए संगठन की समीक्षा और आत्ममंथन की बात कही है. भाजपा के जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार वर्मा ने सोमवार देर शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और पार्टी उसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है.

बूथ स्तर तक होगी चुनाव परिणाम की समीक्षा

रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि भाजपा चुनाव परिणाम की बूथ स्तर तक विस्तृत समीक्षा करेगी. जहां भी संगठनात्मक कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा हार से निराश होने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि हर चुनाव से सीख लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है.

वोटों के ध्रुवीकरण का किया उल्लेख

भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में महागठबंधन प्रत्याशी की जमानत जब्त होने के कारण वोटों का अप्रत्याशित ध्रुवीकरण हुआ, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हुए. उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन को भी जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है और अवसरवादी राजनीति तथा भ्रामक प्रचार को मतदाताओं ने स्वीकार नहीं किया.

जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी भाजपा

रजनीश कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा, विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ पहले की तरह सक्रिय रहेगा. उन्होंने दोहराया कि भाजपा के लिए सत्ता नहीं, बल्कि सेवा सर्वोच्च है और पार्टी जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >