रोहतास में तेज रफ्तार डंपर ने 2 साल के मासूम को कुचला, खेलते-खेलते थम गई सांसें

Sasaram Road Accident: रोहतास में सड़क किनारे खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को डंपर ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है.

Sasaram Road Accident: (राकेश कुमार राही) रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत अमझोर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. पड़रिया एनएचटीसी पथ पर एक डंपर की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई.

खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा मासूम

जानकारी के अनुसार, पड़रिया गांव निवासी अजीत शर्मा का दो वर्षीय पुत्र अनुराग शर्मा घर के पास खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया. उसी दौरान डेहरी से बंजारी की ओर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर बच्चे को कुचल दिया. मां द्वारा आवाज लगाने के बावजूद बच्चा संभल नहीं सका और हादसा हो गया.

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

अमझोर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अनुराग शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसके पिता अजीत शर्मा फोर व्हीलर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बच्चे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है. मां चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजन और ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे हैं.

गांव में पसरा मातम

इकलौते बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

Alao Read: NH-922 पर हथियार तस्करी का भंडाफोड़: बक्सर पुलिस ने पिस्टल के साथ 3 किशोर को किया गिरफ्तार, सप्लायर भी चढ़ा हत्थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >