सासाराम में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग

Sasaram Road Accident: सासाराम में पुरानी जीटी रोड पर तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Sasaram Road Accident: (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) रोहतास जिले के सासाराम शहर में शनिवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बेदा सूर्य मंदिर के समीप पुरानी जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि की सूचना मिली है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा काफी तेज गति से आ रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण हाइवा सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद चालक और खलासी दोनों सुरक्षित वाहन से बाहर निकल आए.

कुछ समय बाधित रहा यातायात

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया.

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी जीटी रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन की मांग की है. हालांकि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है.

Also Read:बक्सर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल में गड़बड़ी का मामला आया सामने, शिक्षक और प्रधान शिक्षिका से 24 घंटे में शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >