सासाराम मंडी भाव : बरसात के साथ जामुन की आवक बढ़ी, मंडियों में सब्जियों व अनाज के दाम स्थिर

SASARAM NEWS : बरसात शुरू होते ही जहां एक ओर मौसम में बदलाव दिखने लगा है, वहीं बाजार में भी इसका असर नजर आने लगा है. जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में कुल मिलाकर स्थिरता बनी रही, हालांकि कुछ वस्तुओं में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया.बारिश शुरू होते ही बाजार में जामुन की आवक बढ़ गयी है और यह 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.

SASARAM NEWS : सासाराम(पुनीत पांडेय): बरसात शुरू होते ही जहां एक ओर मौसम में बदलाव दिखने लगा है, वहीं बाजार में भी इसका असर नजर आने लगा है. जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में कुल मिलाकर स्थिरता बनी रही, हालांकि कुछ वस्तुओं में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया.बारिश शुरू होते ही बाजार में जामुन की आवक बढ़ गयी है और यह 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. वहीं गेहूं के दामों में बढ़ोतरी की बात भी सामने आ रही है, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं में चर्चा बनी हुई है. दूसरी ओर सब्जियों के दामों में फिलहाल स्थिरता देखी जा रही है, हालांकि मौसम में बदलाव के कारण आगे गिरावट की संभावना जतायी जा रही है.हरी सब्जियों में भिंडी 20 रुपये किलो, नेनुआ 20 रुपये किलो, करेली 20 रुपये किलो और लौकी 10 रुपये किलो के भाव से बिक रही है. फल मंडी में सेब 220 रुपये प्रति किलो, केला 70 रुपये प्रति दर्जन और आम 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.अनाज मंडी की स्थिति देखें तो कतरनी चावल 4100 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है.तेल के बाजार में भी स्थिरता बनी हुई है, जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है. सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और मांग के अनुसार बाजार में कीमतों में बदलाव संभव है.

फल मंडी

सेब-200 रुपये किलो

केला – 70 रुपये दर्जन

लीची -140

आम – 50 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल

श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 70 रुपये किलो

मूंग दाल – 105 रुपये/किलो

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

आलू – 650 रुपये क्विंटल

भिंडी-20 रुपये किलो

नेनुआ-20 रुपये किलो

लौकी-15 रुपये किलो

बैगन –30 रुपये किलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >