आज सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का जानें समय

sasaram News: सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी किया गया है . मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं .

sasaram News: रोहतास जिले के सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी किया गया है . मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं .

मां तारा चंडी धाम मंदिर

शक्तिपीठ मां तारा चंडी धाम में श्रद्धालुओं के लिए पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खोल दिए जाएंगे. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक विशेष भोग व विश्राम के लिए पट बंद रहेंगे. इसके बाद पुनः दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी. मंदिर में प्रसाद वितरण का समय दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

महावीर मंदिर, गौरक्षणी

गौरक्षणी स्थित महावीर मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे. दोपहर में एक घंटे के अंतराल के बाद 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मंदिर दर्शन के लिए खुला रहेगा.

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर (बुढ़वा महादेव)

बुढ़वा महादेव मंदिर के पट भक्तों के लिए प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक निरंतर खुले रहेंगे. यहाँ भगवान का प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच किया जाएगा.

सोमनाथ मंदिर

सोमनाथ मंदिर में पट खुलने का समय प्रातः 4:00 बजे निश्चित किया गया है. मंदिर के द्वार रात्रि 9:00 बजे तक खुले रहेंगे. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा.

गायत्री मंदिर

गायत्री मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. यहाँ दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रखा जाएगा. मंदिर में संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी तथा रात्रि 8:30 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >