रोहतास में फैंसी क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला, अधिवक्ताओं की टीम ने प्रशासन को 8 रनों से हराया

Sasaram News: रोहतास जिले के डेहरी स्थित पड़ाव मैदान में आयोजित चक दे इंडिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन फैंसी मैच में अधिवक्ताओं की टीम ने प्रशासन की टीम को 8 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. मैच का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया.

Sasaram News:(मुकेश पांडेय) डेहरी के हृदय स्थल कहे जाने वाले पड़ाव मैदान में सोमवार की रात चक दे इंडिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की भव्य शुरुआत हुई. टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर प्रशासन बनाम अधिवक्ता टीम के बीच फैंसी मैच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.

अधिवक्ताओं ने बनाए 69 रन, प्रशासन की टीम 61

फैंसी मैच में अधिवक्ता टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में अधिवक्ताओं की टीम ने 69 रन बनाए. जवाब में उतरी प्रशासन की टीम 61 रन ही बना सकी और इस तरह 8 रनों से मैच हार गई. मैच के दौरान अंतिम ओवरों तक रोमांच बना रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

कप्तानी और मैन ऑफ द मैच

इस मुकाबले में प्रशासन की टीम की कप्तानी एसडीएम निलेश कुमार कर रहे थे, जबकि अधिवक्ताओं की टीम की कमान डेहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी के हाथों में थी. अच्छे प्रदर्शन के लिए अधिवक्ता टीम के खिलाड़ी अभिषेक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

दिवंगत चिकित्सकों को दी गई श्रद्धांजलि

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ. सुनील बोस, डॉ. अब्दुल हई अंसारी और डॉ. अवध बिहारी सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की.

गणमान्य लोगों की मौजूदगी और उत्साह

कार्यक्रम में विधायक राजीव रंजन सिंह और डेहरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी गुड्डू चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर गुड्डू चंद्रवंशी ने कहा कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट केवल खेल नहीं बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने, भाईचारे को मजबूत करने और अनुशासन विकसित करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना और टीम वर्क सबसे महत्वपूर्ण है.

टूर्नामेंट में दिखा शानदार माहौल

फ्लड लाइट्स की रोशनी में आयोजित इस टूर्नामेंट में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। चौके-छक्कों के बीच पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंजता रहा. आयोजकों की ओर से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया.

Also Read: कैमूर में चोरों का आतंक, घर के सामने बंधी तीन भैंसें चोरी, ग्रामीणों में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >