सासाराम मंडी अपडेट : हरी सब्जियों के दाम में गिरावट से आम लोगों को राहत, कतरनी चावल हुआ महंगा

SASARAM NEWS : जिले की विभिन्न मंडियों में आज अधिकांश खाद्य सामग्रियों के दाम स्थिर रहे. हालांकि, कतरनी चावल के भाव में तेजी दर्ज की गयी है. वहीं हरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.

SASARAM NEWS : सासाराम(पुनीत पांडेय की रिपोर्ट): जिले की विभिन्न मंडियों में आज अधिकांश खाद्य सामग्रियों के दाम स्थिर रहे. हालांकि, कतरनी चावल के भाव में तेजी दर्ज की गयी है. वहीं हरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.सब्जी मंडी में भिंडी, नेनुआ और करेला 20 रुपये प्रति किलो, जबकि लौकी 15 रुपये प्रति किलो बिक रही है. फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 170 रुपये प्रति किलो और आम 50 रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है.अनाज मंडी में कतरनी चावल 4700 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये, चना दाल 68 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये तथा मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है.खाद्य तेल की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है. सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच उपलब्ध है.सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की मांग और आपूर्ति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.

फल मंडी

सेब-200रुपये किलो

केला – 70 रुपये दर्जन

लीची -140

आम – 50 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल

श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 70 रुपये किलो

मूंग दाल – 105 रुपये/किलो

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

आलू – 650 रुपये क्विंटल

भिंडी- 20 रुपये किलो

नेनुआ-20 रुपये किलो

लौकी-15 रुपये किलो

बैगन –30 रुपये किलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >