सासाराम में आज बादल छाए रहने के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

SASARAM NEWS : रोहतास जिले में 27 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

SASARAM NEWS : सासाराम(जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट): रोहतास जिले में 27 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दिन में उमस भरी गर्मी का असर बना रह सकता है. जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार भी जताये गये हैं. सासाराम क्षेत्र के लिए 27 जून को अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है.मौसम में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे हैं और बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है.मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बढ़ सकती है. लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं रहने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >