सासाराम में आज: जानें जिले में आज ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, आज का मौसम कैसा रहेगा

Sasaram News: जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, मौसम कैसा रहेगा और क्या है मंडी का भाव. यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

Sasaram News: आइये जानते हैं सासाराम के सदर अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी में आज किस विभाग में कौन से डॉक्टर बैठेंगे

सदर अस्पताल सासाराम में आज चिकित्सक

जेनरल ओपीडी
गुरुवार- जेनरल फिजिशियन: डॉ संजय कुमार, डॉ मनीष कुमार, हड्डी विभाग: डॉ सिद्धार्थ राज सिंह, एनसीडी सेल: डॉ पीके रमन, डॉ जाहीद अख्तर, आंख विभाग: डॉ नेहा कुमारी, इएनटी विभाग: डॉ आरएल सिंह, दंत विभाग: डॉ नुरेश आलम, कैंसर विभाग: डॉ बासित अली, टीबी विभाग: डॉ कन्हाई महतो

ट्रामा सेंटर

गुरुवार : डॉ विनीत कुमार आनंद (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक), डॉ अजीत कुमार (दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक), डॉ पंकज कुमार (रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)
मातृ शिशु अस्पताल
गुरुवार-ओपीडी 09 बजे से 02 बजे तक डॉ रविकांत कुमार भारती, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 08 बजे से 02 बजे तक डॉ नूतन, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 02 से 08 बजे तक डॉ इम्तियाज अहमद, एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड रात 08 से सुबह 08 बजे तक डॉ विवेक कुमार प्रभात

15 मई 2026: रोहतास जिले का मौसम

रोहतास जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ और अत्यधिक गर्म (धूप वाला) रहेगा.दिन में अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने का अनुमान है.वहीं, दोपहर के समय तेज गर्मी के कारण वास्तविक महसूस होने वाला तापमान 45°C से 46°C तक जा सकता है.जिले के विभिन्न प्रखंडों में बारिश की संभावना 0% है. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

हवा की गति:

उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं.दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें.

15 मई को घंटेवार मौसम का अनुमान

समय-तापमान-मौसम की स्थिति- महसूस होने वाला तापमान:
सुबह 07:30 बजे तापमान 33°C रहेगा.इस दौरान चमकदार धूप के कारण तापमान 39°C जैसी महसूस होगी.इसी तरह सुबह 10:30 बजे तापमान 38°C चमकदार धूप और 44°C जैसा तापमान महसूस होगा.दोपहर 01:30 बजे जिले का तापमान 40°C रहेगा. इस दौरान मौसम
अत्यधिक गर्म और धूप तथा तापमान 46°C जैसा महसूस होगा.वहीं,शाम 04:30 बजे तापमान 38°C रहेगी इस दौरान भी चमकदार धूप रहेगी.

15 मई को शहर के मंडी की स्थिति

जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दाम सामान्यतः स्थिर बने हुए हैं.लेकिन, बाजार में हरा सोना (शिमला मिर्च)अपने भाव से अपने अधिक दामों में बिक रहा है.शिमला मिर्च 130 रुपए किलो बिक रहा है. फिर बढ़ते पारा में सभी मंडी में हरी सब्जियों के दामों में फिर उछाल देखा जा रहा है.भिंडी 25रुपए किलो,नेनुआ 30 रुपए में सवा किलो, करेली 30 रुपए किलो,लौकी 30 रुपए किलो.फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 130 रुपये प्रति किलो और आम 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.

अनाज मंडी की बात करें तो कतरनी चावल 4200 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है, जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.

सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.

फल मंडी
सेब-
200 रुपये किलो
केला – 60 रुपये दर्जन
संतरा- 120 रुपये किलो

आम (दशहरी)- 50 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4200 रुपये क्विंटल
मसूर चावल – 3200 रुपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 68 रुपये/ल किलो
मूंग दाल – 100 रुपये/किलो

मोट दाल – 75 रुपये किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
सब्जी मंडी
बांग्ला प्याज- 900 रुपये क्विंटल
नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल

आलू – 650–700 रुपये क्विंटल
भिंडी 20 रुपए किलो
नेनुआ 30 रुपए किलो
लौकी 30 रुपए किलो
खीरा 25 रुपए किलो
ककड़ी 30 रुपए किलो

Also Read : बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बढ़ी ड्यूटी, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक करना होगा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >