रोहतास में साइकिल रैली से निकला जागरूकता अभियान, बीडीओ-मुखिया ने स्वच्छता के प्रति दिखाई सक्रियता

Sasaram News: रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गय. रैली में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रैली का उद्देश स्वच्छता जागरूकता फैलाना है. बीडीओ और मुखिया ने सक्रिय भागीदारी दिखाई.

Sasaram News:(रंजन कुमार) रोहतास के नोखा प्रखंड इलाके के उत्तरी बराव पंचायत अंतर्गत बराव पोखर से लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करना था.

बीडीओ और मुखिया ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली एवं पंचायत की मुखिया हीना देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. खास बात यह रही कि दोनों जनप्रतिनिधि स्वयं भी साइकिल पर सवार होकर रैली में शामिल हुईं और लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इससे प्रतिभागियों का उत्साह काफी बढ़ा.

गांव-गांव गूंजे स्वच्छता के नारे

रैली बराव पोखर से शुरू होकर पंचायत के विभिन्न गांवों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान प्रतिभागियों ने “स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव”, “स्वच्छता अपनाएं, बीमारियां भगाएं” और “साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया.

स्वच्छता को दिनचर्या में अपनाने की अपील

सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ शेफाली ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए साइकिल का उपयोग एक बेहतर विकल्प है, जिससे ईंधन की बचत के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की.

जनसहभागिता से बनेगा स्वच्छ और स्वस्थ समाज

मुखिया हीना देवी ने कहा कि स्वच्छ गांव और स्वस्थ समाज का निर्माण केवल जनसहभागिता से ही संभव है. उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित यह रैली जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी निभाए, तो गांव को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाया जा सकता है.

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रैली में शामिल प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि बब्लु कुमार, किरण कुमारी, अमित कुमार, लोजपा (रा) अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष चुनचुन पासवान, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read: बक्सर के ईसापुर क्रिकेट फाइनल में यूपी की अरंगी टीम का धमाका, 26 रन से जीतकर बनी चैंपियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >