रोहतास: तिलौथू के दो पंचायतों में सहयोग शिविर, 58 आवेदन मिले, निष्पादन की प्रक्रिया शुरू

रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में हुरका और सरैया पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. दोनों पंचायतों से कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, राजस्व विभाग आदि शामिल हैं. सभी आवेदनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Rohtas News : रोहतास जिला के तिलौथू प्रखंड के हुरका और सरैया पंचायत में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

हुरका पंचायत में सबसे अधिक सांख्यिकी विभाग के आवेदन

बीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि हुरका पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से एक, श्रम संसाधन विभाग से पांच, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से पांच, मनरेगा से दो, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से चार, स्वच्छता विभाग से तीन तथा सांख्यिकी विभाग से 15 आवेदन प्राप्त हुए.

सरैया पंचायत में भी पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

सरैया पंचायत का सहयोग शिविर प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया. यहां प्रधानमंत्री आवास योजना से तीन, श्रम संसाधन विभाग से पांच, विद्युत विभाग से दो, सामाजिक सुरक्षा कोषांग से दो, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से तीन, मनरेगा से सात तथा पंचायती राज विभाग से एक आवेदन प्राप्त हुआ. सभी आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

सहयोग शिविर की अध्यक्षता जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जफर हुसैन ने की. इस दौरान जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य संतोष शुक्ला, नागरिक परिषद के सदस्य शशि भूषण प्रसाद, प्रखंड समन्वय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय, उप प्रमुख नागेंद्र पासवान, सरैया पंचायत के मुखिया संजय चौधरी, उप मुखिया अमित कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >