रोहतास में रेलवे फाटक पार करते समय मेमो ट्रेन की चपेट में आया 18 वर्षीय युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

Rohtas Nokha Train Accident : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. रघुनाथपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 18 वर्षीय युवक मेमो ट्रेन की चपेट में आ गया.

Rohtas Nokha Train Accident : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. रघुनाथपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 18 वर्षीय युवक मेमो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

जीजा के घर आया था युवक, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के करंच गांव निवासी राम आशीष पासवान के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि चंदन अपने जीजा विजय पासवान के घर आया हुआ था. किसी काम से वह रघुनाथपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचा और रेलवे ट्रैक पार करने लगा.

Rohtas News : मेमो ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत

इसी दौरान सासाराम से आरा की ओर जा रही मेमो ट्रेन की चपेट में आने से चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि युवक को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

Sasaram News : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

रेलवे ट्रैक पार करने में बरतें सावधानी : पुलिस

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि रेलवे फाटक बंद होने या ट्रेन आने की स्थिति में कभी भी ट्रैक पार करने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.

Also Read : रोहतास में शादी के चार महीने बाद दहेज की मांग का आरोप, नवविवाहिता को घर से निकाला, पति-सास-ससुर पर FIR

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >