रोहतास में ग्यारह हजार तार की चपेट में आई महिला, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित बलदेव हाई स्कूल के समीप सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. घर की छत पर गेहूं डालने गई महिला 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई.

Rohtas News: (दिनारा से उमेश कुमार) जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित बलदेव हाई स्कूल के समीप सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. नेशनल हाईवे के दक्षिण स्थित एक घर की छत पर गेहूं डालने गई महिला 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.

कैसे हुई घटना

घायल महिला की पहचान दिनारा निवासी मो. बेचन इद्रसी की पत्नी तमन्ना खातून के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए दिनारा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. घटना के बाद अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

परिजनों का बिजली विभाग पर गंभीर आरोप

परिजनों का कहना है कि हाईटेंशन तार मकान की छत के बेहद करीब से गुजर रहा है. इसे हटाने के लिए विभाग को दो बार लिखित आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. आरोप है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा तार हटाने के एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही थी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है.

Also Read: ‘नहीं सर मम्मी पापा के पास नहीं भेजिए’ गया से भागे प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने कराई शादी, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >