रोहतास में भाजपा ने किया नशा मुक्ति युवा अभियान का स्वागत, गांव-गांव तक चलेगा जनजागरण अभियान

प्रधानमंत्री के नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत अभियान का रोहतास भाजपा ने स्वागत किया। युवाओं को नशामुक्त कर राष्ट्र निर्माण में जोड़ने का लिया संकल्प।

सासाराम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का रोहतास जिला भाजपा ने स्वागत किया है. जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष पटेल और मुख्य प्रवक्ता डॉ. विनोद सिंह उज्जैन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस अभियान को जिले के गांवों, शहरों, स्कूलों, कॉलेजों और युवाओं तक व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा.

गांवों और शिक्षण संस्थानों में चलेगा जनजागरण अभियान

भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है.

विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा जरूरी

संयुक्त बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी. नेताओं ने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही अपनी पूरी क्षमता के साथ देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं.

नशा मुक्ति को जन आंदोलन बनाने की अपील

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार कानून बना सकती है, लेकिन किसी भी अभियान की सफलता समाज की भागीदारी और जागरूकता पर निर्भर करती है. इसलिए नशे के खिलाफ जनजागरण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की जरूरत है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की.

कई भाजपा नेताओं ने जताया समर्थन

अभियान का स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर कुमार सिंह, मदन प्रसाद वैश्य, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह भोला, प्रमोद कुमार सिंह, अजय यादव, सुनील सिंह, अधिवक्ता कमलेश सिन्हा, सोनू राय, इंजीनियर नवीन सिन्हा, गोरखनाथ लाल, नंद जी गुप्ता, डॉ. कन्हैया सिंह, बृजेश सिंह कूलबूल, सरिता सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >