रोहतास PHC में डीएम का एक्शन : नवजात को निजी अस्पताल भेजने पर कर्मियों को लगाई फटकार, बोले- सुविधाएं मौजूद है तो क्यों ...

Rohtas AkodhiGola PHC Inspection : रोहतास के अकोढ़ीगोला PHC का DM ने औचक निरीक्षण किया. नवजात को निजी अस्पताल भेजने पर कर्मियों को कड़ी फटकार लगी. सफाई और मरीजों के इलाज को लेकर दिए सख्त निर्देश. प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संकेत दिए.

रोहतास (अकोढ़ीगोला) से अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट
Rohtas AkodhiGola PHC Inspection : रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने अचानक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कई अहम बातें सामने आईं. निरीक्षण के दौरान एक नवजात शिशु को निजी अस्पताल भेजे जाने की जानकारी पर डीएम नाराज हो गए. उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई.

डीएम ने साफ कहा कि जब सरकारी अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो फिर नवजात को बाहर भेजने की जरूरत क्यों पड़ी. इस सवाल पर अस्पताल कर्मियों ने अपनी सफाई दी. उन्होंने बताया कि शिशु के परिजन अपनी मर्जी से उसे इलाज के लिए डेहरी के एक निजी क्लिनिक में लेकर चले गए थे.

वार्डों की जांच और सफाई पर खास फोकस

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल के सभी वार्डों का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने हर कोने को ध्यान से देखा. सफाई व्यवस्था की भी गहन जांच की. उन्होंने साफ निर्देश दिया कि अस्पताल में साफ-सफाई से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए. डीएम ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें. इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर एसडीएम नीलेश कुमार भी मौजूद थे. इसके अलावा बीडीओ रवि रंजन समेत कई अन्य अधिकारी निरीक्षण के दौरान साथ रहे. सभी ने मिलकर अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए.

डीएम का यह औचक निरीक्षण अस्पताल व्यवस्था के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. साफ है कि प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कोई ढिलाई नहीं चाहता. आने वाले समय में अस्पतालों की कार्यप्रणाली में और सुधार देखने को मिल सकता है. मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर लगातार बढ़ाया जा रहा है.

Also Read: पटना मेट्रो में जॉब के नाम पर आरा के युवक से 1.70 लाख की ठगी, पुलिस ने कराई पूरी रकम रिकवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >