रोहतास: 25 जुलाई से अफवाह फैलाने वालों पर ड्रोन निगरानी, प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए लोगों से की अपील

रोहतास जिला प्रशासन ने नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर सख्ती बरती है। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए 25 जुलाई से ड्रोन निगरानी शुरू होगी। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.

Rohtas Drone Surveillance On NEET Rumours : रोहतास जिले में नीट परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बढ़ती हलचल के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. सासाराम से जारी अपील में प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अपनी बात केवल शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से रखें. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी परेशानी या शिकायत को सीधे संबंधित प्राधिकार के सामने रखें. सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से दूर रहने और उन्हें आगे न बढ़ाने की सलाह दी गई है.

Sasaram News : कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तोड़फोड़, आगजनी, सड़क जाम या सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

CCTV और ड्रोन से रखी जा रही नजर

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. प्रशासन ने बताया कि पूरे सासाराम शहर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही 25 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्रोन सर्विलांस और वीडियोग्राफी भी शुरू कर दी जाएगी.

इस कदम का मकसद असामाजिक तत्वों की पहचान करना और समय रहते कार्रवाई करना है. प्रशासन का मानना है कि तकनीक की मदद से किसी भी गड़बड़ी को तुरंत कंट्रोल किया जा सकता है.

Bihar Band : अभिभावकों से खास अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से भी खास तौर पर अपील की है कि वे अपने बच्चों को किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में आने से रोकें. उन्हें समझाएं कि हिंसा या अवैधानिक गतिविधियों से उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है.

अधिकारियों ने कहा कि छात्रों का करियर सबसे महत्वपूर्ण है और किसी भी तरह की गलत दिशा में जाने से उन्हें ही नुकसान होगा. इसलिए परिवार की भूमिका इस समय बेहद अहम हो जाती है.

शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की

रोहतास जिला प्रशासन ने अंत में सभी नागरिकों से शांति, संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >