रोहतास में चालक को नींद आने से गड्ढे में पलटी कंटेनर, ड्राइवर की हालत गंभीर

कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा पथ पर चंवरी गांव के समीप मंगलवार की सुबह चालक के झपकी आने से कंटेनर सड़क किनारे 30 फुट खाईं में जा गिरी.

Rohtas Accident: (कोचस से रमेश कुमार पाण्डेय) कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा पथ पर चंवरी गांव के समीप मंगलवार की सुबह चालक के झपकी आने से कंटेनर सड़क किनारे 30 फुट खाईं में जा गिरी. इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गड्ढे में पलटी कंटेनर

सड़क से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चालक परशुराम यादव गाजीपुर जिले का बताया जाता है.

कैसे हुआ हादसा

गौरतलब हो कि इससे पूर्व गत शुक्रवार को स्टेट हाइवे 17 पर बलथरी फॉल के समीप चालक के झपकी आने से दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में चालक गंभीर रूप घायल हो गया था.

डिवाइडर से टकराते हुए गड्ढे में पलटी कंटेनर

इससे पूर्व 4 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर शेख बहुआरा स्टैंड के समीप चालक के झपकी आने से यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी थी. इस घटना में भी एक यात्री की मौत और दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.

Also Read: Gaya News: विश्व शांति के लिए बोधगया से सारनाथ तक पदयात्रा, हर दिन 20 किमी तक चलेंगे भिक्षु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >