Sasaram News : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और आम लोगों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गयी.
राशन वितरण में अनियमितता का मामला उठा
बैठक में सदस्यों ने राशन वितरण में कथित अनियमितता का मामला प्रमुखता से उठाया. लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने और जनवितरण प्रणाली की दुकानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था पर हुई चर्चा
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों एवं लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गयी. संबंधित अधिकारियों से केंद्रों की स्थिति और योजनाओं के लाभ की जानकारी ली गयी.
जल-नल योजना और विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा
जल-नल योजना की स्थिति तथा विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी. सदस्यों ने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया.
Also Read : मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट
लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश
अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचना चाहिए. योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
बैठक में अधिकारी और समिति के सदस्य रहे मौजूद
बैठक में प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार पासवान, बीडीओ डॉ. रविरंजन, सीडीपीओ आशा कुमारी, उपाध्यक्ष डब्लू कुशवाहा, विनय सिंह, रामजी गुप्ता, शशिभूषण राय सहित बीस सूत्री समिति के सदस्य, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
Also Read : चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
