रोहतास के राजेन्द्र विद्यालय में पढ़ाई के साथ सुर-ताल का संगम, छात्रों ने गायन में दिखाई प्रतिभा

सासाराम के राजेन्द्र विद्यालय में आयोजित गायन गतिविधि में छात्रों और शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

Rohtas News : राजेन्द्र विद्यालय में पढ़ाई के साथ संगीत की मधुर धुनें भी गूंजीं. नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष गायन गतिविधि का आयोजन किया गया. कक्षा शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने समूह और एकल रूप में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कई विद्यार्थियों ने बिना पूर्व अभ्यास के मंच पर पहुंचकर प्रस्तुति दी. उनके आत्मविश्वास और सुर-ताल की समझ ने शिक्षकों व सहपाठियों को प्रभावित किया.

शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ मिलाया सुर

गायन गतिविधि में शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ सुर मिलाया. विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के शिक्षकों की प्रस्तुतियों पर छात्रों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. शिक्षकों की सहभागिता से विद्यालय परिसर का माहौल खुशनुमा और उत्साहपूर्ण बना रहा.

मंच पर प्रतिभा दिखाने का मिला अवसर

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, टीम भावना, संचार कौशल, रचनात्मकता और मंचीय प्रस्तुति क्षमता को विकसित करने में सहायक होते हैं.

सर्वांगीण विकास पर विद्यालय का जोर

स्कूल के निदेशक अंजनी सिन्हा, चेयरपर्सन गीता सिन्हा और सचिव अमित प्रकाश ने छात्रों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारना भी जरूरी है.

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने के प्रति रुचि भी मजबूत होती है. इसी उद्देश्य से विद्यालय में आगे भी ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि विद्यार्थी अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे बेहतर तरीके से निखार सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >