निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर 11 को मुस्तैद रहेंगे बिजली अधिकारी व कर्मी

विद्युत डिविजन क्षेत्र के पीएसएस का नंबर किया गया जारी

डेहरी नगर. विधानसभा चुनाव के दौरान विद्युत डिविजन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए विद्युत विभाग चौकस व सतर्क है. वोटिंग के दिन निर्बाध तरीके से बिजली की सप्लाइ हो सके, इसको लेकर विभाग ने चाक-चौबंद तैयारी की है. 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने प्रत्येक विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पीएसएस) का नंबर जारी किया गया है. बताया कि सभी पावर हाउस मे प्रखंडवार नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. उक्त नियंत्रण कक्ष का कनीय विद्युत अभियंता को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने अपने अधीनस्थ सभी सहायक विद्युत अभियंता व कनीय विद्युत अभियंता को निदेशित किया हैं कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र के कर्मियों को नियंत्रण कक्ष में सजग रहते हुए किसी भी सूचना को संबंधित पदाधिकारी को देत हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का संपादित करेंगे. उन्होंने मतदान के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत डिविजन क्षेत्र के पावर सब स्टेशन का मोबाइल जारी किया है. उन्होंने बताया कि बीएमपी 7763814702 पर शिकायत कर सकते हैं. कोल डिपो 9262398395 मकराइन 7368808296 दरिहट 9262398394 अकोढ़ीगोला 7763814703 दहियार 9031028963 राजपुर 7763814704 नासरीगंज 7763814705 सकला 9262991384 कछवा 9262398396 काराकाट 7763814706 इंद्रपुरी 7763814707 मिर्ज़ापुर 9262398393 केरपा बाल 7763814708 समहुता 7763814709 नौहट्टा 7763814710 चुटिया 9262398392 दारानगर 9031861396 अमहुआ 9031028964 करवंदिया 7763814711 पीएचईडी 7763814712 डेहरी टाउन 7033095843 उपभोक्ता शिकायत केंद्र 7033095844 संबंधित विद्युत विभाग के पदाधिकारी, जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन व प्रखंड स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाध विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >