शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, पलायन से जूझ रहे सूबे के लोग : प्रशांत

जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों पर रोड शो किया

बोले पीके- अगर आप साथ देंगे, तो बिहार में बदलाव संभव प्रशांत किशोर ने किया रोड शो फोटो-4- रोड शो में लोगों का अभिवादन करते प्रशांत किशोर सासाराम ग्रामीण/कोचस/करगहर जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों पर रोड शो किया. सुबह में करीब 9.30 बजे करगहर विधानसभा क्षेत्र के परसथुआ से प्रारंभ हुआ. उनके समर्थकों में उत्साह दिखा. कोचस, करगहर, खराड़ी बाजार, कोनार, होते हुए उनका रोड शो सासाराम विधानसभा के बाराडीह, मोकर, लालगंज, गौरक्षणी, पोस्ट ऑफिस चौक, धर्मशाला चौक, बौलिया रोड, न्यू एरीया, अमरा तालाब व करवंदिया में रोड शो का समापन हुआ. उन्होंने कहा कि अगर आप साथ देंगे, तो बिहार में बदलाव संभव है. बिहार सरकारी फाइलों में ही विकसित है. जमीन पर हकीकत इसके ठीक उलट है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, पलायन जैसी समस्याओं से आज भी सूबे के लोग जूझ रहे हैं. उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ करते हुए कहा कि यदि आप सबों ने साथ दिया, तो बिहार को बदला जा सकता है. जनसुराज के प्रत्याशी इसी संकल्प के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. जनसुराज ने बिहार के बदलाव का जो यज्ञ शुरू किया है. इसमें आप सबों की महत्वपूर्ण भूमिका है. रोड शो में पार्टी के करगहर विधानसभा प्रत्याशी रितेश रंजन, सासाराम प्रत्याशी विनय कुमार सिंह, चेनारी प्रत्याशी नेहा नटराज, मुख्य प्रवक्ता विनोद कुमार तिवारी, रितेश रंजन पांडेय, सत्यम पांडेय, अरविंद सिंह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >