Ek Bharat Shreshtha Bharat Program Sasaram : सासाराम के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई 165/42 के तत्वावधान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा.
Sasaram News : एनसीसी कैडेटों ने दिया एकता और अनुशासन का संदेश
कार्यक्रम प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार के नेतृत्व में कैडेटों ने अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान देश की विविध संस्कृतियों को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है.
Rohtas News : शिक्षकों के सहयोग से सफल रहा आयोजन
शिक्षिका नीरज कुमारी के समन्वय में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया.
प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को मेडल, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं. सम्मानित छात्रों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया.
बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद
कार्यक्रम में हिमांशु त्रिपाठी, मनीष कुमार सिन्हा, चंपा कुमारी, सिंधु कुमारी, जेबा परवीन, कुमारी सीमा, जितेंद्र कुमार सिंह, धनजी सिंह, वंदना कुमारी, सुमिता कुमारी, स्मिता कुमारी, विमलेश कुमार, नेहा कुमारी, राम स्वरूप सिंह, राजेश कुमार, प्रियंका कुमारी, अरविंद कुमार जायसवाल, राजेश्वर प्रसाद, गुलाब यादव, विनिता कुमारी, मयंक कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
