प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रमाण-पत्र, शुभकामना संदेश और आवास पूरा करने वाले लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गयी.
10 लाभुकों को मिला स्वीकृति प्रमाण-पत्र
बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तर पर कुल 18 लाभुकों को प्रमाण-पत्र और शुभकामना संदेश दिया गया. इनमें नथुनी शर्मा, कुसुम देवी, राधिका देवी, विंध्याचली देवी, विश्वनाथ सिंह, कोला देवी, लाली देवी, सुनील सिंह, संतोष सिंह और मुन्ना देवी को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.
8 लाभुकों को दिया गया शुभकामना संदेश
कार्यक्रम के दौरान संगीता देवी, संतोष लाल, मानकी देवी, ललिता देवी, पूजा कुमारी, माया देवी, चांदतारा देवी और मुन्ना देवी को शुभकामना संदेश दिया गया. आवास योजना का लाभ मिलने से लाभुकों में खुशी का माहौल रहा.
लाभुकों को पीएम आवास योजना की दी गयी जानकारी
बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी जानकारी दी गयी. लाभुकों को योजना की प्रक्रिया, आवास निर्माण और इससे जुड़े जरूरी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया.
पक्के घर का सपना पूरा करने पर जोर
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना है. अधिकारियों ने लाभुकों से आवास निर्माण को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने की अपील की. आवास पूरा होने के बाद लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गयी.
आवास कर्मियों की रही मौजूदगी
समारोह में ग्रामीण आवास सहायक प्रियरंजन कुमार, अनिल कुमार, अमरजीत कुमार, शशि कुमार, साकिब हुसैन, शमशेर आलम, मनोज कुमार, निर्भय कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.
