रोहतास: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 9 अगस्त तक करें अप्लाई

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने पीजी सेमेस्टर-1, सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त से बढ़ाकर 9 अगस्त कर दी है. छात्रों को समर्थ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा.

VKSU PG Admission: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा ने स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर-1, सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 अगस्त कर दिया गया है. इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर सके थे.

समर्थ पोर्टल के माध्यम से हो रहा आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन समर्थ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिया जा रहा है. यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागों और अंगीभूत कॉलेजों के लिए लागू होगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को 9 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

आवेदन करते समय रखें विशेष सावधानी

अध्यक्ष, छात्र कल्याण की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक दर्ज करें. गलत या अधूरी जानकारी देने पर नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें.

9 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 9 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर अपना आवेदन अवश्य जमा कर दें. विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सूचना की प्रति सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों, कुलपति कार्यालय और कुलसचिव कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी के लिए भेज दी है.

Also Read: यात्रियों को राहत: दिल्ली से बिहार के इन 6 शहरों के लिए चलेंगी AC लग्जरी बसें, किफायती टिकट प्राइस भी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >