रोहतास NH-120 पर सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, चालक गिरफ्तार

रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में NH-120 पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Dawath Road Accident Rohtas : रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में एनएच-120 स्थित मलियाबाग-डुमरांव मार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. परासिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Rohtas News : परासिया मोड़ पर हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी धीरज कुमार (40) और उनके मित्र ओमप्रकाश (38) बाइक से पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहे थे. इसी दौरान परासिया मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी.

पिकअप चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक शिवाकांत, निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >