पैक्स चुनाव: प्रशासनिक तैयारियां पूरी, नामांकन आज से शुरू

SASARAM NEWS.नगर पंचायत के दो प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स)में अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर बुधवार से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

कोचस. नगर पंचायत के दो प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स)में अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर बुधवार से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है.यह जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने दी.उन्होंने बताया कि आठ से नौ अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में दो काउंटर बनाये गये है, जहां प्रत्येक काउंटर पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. बीडीओ ने बताया कि प्राधिकार से मिले निर्देश के अनुसार नामांकन के बाद 10 से 11 अप्रैल तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच,13 अप्रैल को अभ्यर्थिता वापसी और अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्यों के बीच प्रतीक आवंटन किया जायेगा. इसके बाद 20 अप्रैल को मतदान और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना का कार्य शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >