एनएच-319 पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

पति की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर, हायर सेंटर रेफर

कोचस. थाना क्षेत्र में अशोका बिल्डकॉन सड़क निर्माण एजेंसी के बेस कैंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के करथ सकला निवासी अजय कुमार सिंह के रूप में की गयी है. घायलों में मृतक की पत्नी नीतू देवी व नगर पंचायत कोचस के वार्ड सात निवासी गंगासागर कुमार के पुत्र शशि कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां परसथुआं थाना क्षेत्र के कथराई गांव जा रहे थे. इसी दौरान अशोका बिल्डकॉन के बेस कैंप के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. दुर्घटना में दंपती समेत दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया. नीतू देवी व शशि कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >