शेरशाह मेडिकल कॉलेज में नारेबाजी, स्टूडेंट्स ने कम नंबर देने-अधिक फीस वसूली का लगाया आरोप

शिवसागर के शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान में नर्सिंग छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों ने आंतरिक परीक्षा में कम अंक देने और अत्यधिक फीस वसूलने का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रबंधन से इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है.

शिवसागर (रोहतास) से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Shershah Medical Research and Training Institute : शिवसागर थाना क्षेत्र के घटिकन स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान में गुरुवार को नर्सिंग विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संस्थान परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जतायी. विद्यार्थियों ने आंतरिक परीक्षा में कम अंक दिये जाने तथा अधिक फीस वसूले जाने का आरोप लगाया. छात्रों ने प्रबंधन से मामले का समाधान कराने की मांग की.

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि आंतरिक परीक्षा में कई छात्रों को काफी कम अंक मिले हैं. छात्रों ने अंकों को लेकर असंतोष जताते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा कराने की मांग की. विद्यार्थियों के अनुसार, आंतरिक परीक्षा के अंक उनकी आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में मूल्यांकन में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए.

सासाराम (रोहतास) की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

फीस को लेकर भी विद्यार्थियों ने सवाल उठाया

छात्रों का आरोप था कि उनसे निर्धारित राशि से अधिक फीस ली जा रही है. विद्यार्थियों ने शुल्क से संबंधित जानकारी स्पष्ट करने तथा भुगतान की रसीद उपलब्ध कराने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

छात्र-छात्राओं को समझाते संस्थान कर्मी | Prabhat Khabar Network

सहयोग से बेहतर परिणाम की उम्मीद - सचिव

इस संबंध में शेरशाह मेडिकल कॉलेज के सचिव मनी लाल सिंह ने बताया कि पूरे काउंसिल के परिणाम में छात्रों के अंक काफी कम आये हैं. इसे लेकर संस्थान को भी खेद है. उन्होंने कहा कि अगले स्तर की परीक्षा में शिक्षक और छात्रों के सहयोग से बेहतर अंक आने की उम्मीद है. अधिक फीस वसूली के आरोप को सचिव ने पूरी तरह गलत बताया.

उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि की रसीद दी जाती है. यदि किसी छात्र से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिये जाने की बात सामने आती है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

सचिव ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संस्थान स्तर पर आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया. वहीं, विद्यार्थियों ने अपनी मांगों के उचित समाधान की अपेक्षा जतायी. प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों और संस्थान प्रबंधन के बीच बातचीत हुई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >