रोहतास: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल नंदू चंद्रवंशी की इलाज के दौरान मौत, तीन नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सूर्यपुरा के नोनहर गांव निवासी नंदू चंद्रवंशी की ई-रिक्शा दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rohtas News : सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नोनहर गांव निवासी नंदू चंद्रवंशी (50) की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. गत मंगलवार को वह पैदल सूर्यपुरा बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे. इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदू का इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम

नंदू चंद्रवंशी, पिता स्व. पशुपति नाथ चंद्रवंशी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पटना से शव नोनहर गांव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गयी. पत्नी निर्मला देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

तीन नाबालिग बच्चों की जिम्मेदारी पर संकट

मृतक के बड़े भाई ललन चंद्रवंशी ने बताया कि नंदू के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. तीनों अभी नाबालिग हैं. परिवार की जिम्मेदारी नंदू के कंधों पर थी. उनकी मौत के बाद परिवार के भरण-पोषण को लेकर संकट उत्पन्न हो गया है. परिजनों और ग्रामीणों ने परिवार के लिए सहायता की जरूरत बतायी है.

शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाया था. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इलेक्ट्रिक ऑटो को जब्त कर लिया है. उसका नंबर बीआर 24 पीए 9265 बताया गया है. पुलिस के अनुसार, ऑटो बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बलुआही गांव का बताया जा रहा है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूर्यपुरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि नंदू चंद्रवंशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है. मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजनों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजनों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजनों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >