नोखा में सड़क पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, फुटपाथ पर सज रही दुकानें

SASARAM NEWS : बस स्टैंड, आरा-सासाराम मुख्य मार्ग, नहर डग से नासरीगंज मोड़, गोला रोड, थाना मोड़, पश्चिमपटी और सब्जी मंडी जैसे इलाकों में अतिक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है.

SASARAM NEWS : (रंजन कुमार) रोहतास जिले के नोखा नगर परिषद क्षेत्र में सड़क अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. नगर पंचायत से नगर परिषद बनने के बावजूद शहर की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

सड़क, फुटपाथ और नालियों पर कब्जा

शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है. पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ और नालियों पर दुकानों का विस्तार कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को चलने में भारी परेशानी हो रही है.

बस स्टैंड, आरा-सासाराम मुख्य मार्ग, नहर डग से नासरीगंज मोड़, गोला रोड, थाना मोड़, पश्चिमपटी और सब्जी मंडी जैसे इलाकों में अतिक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है.

रोज लग रहा ट्रैफिक जाम

अतिक्रमण के कारण शहर में रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है. वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी दुकानदारों द्वारा बार-बार सड़क पर कब्जा कर लिया जाता है, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है.

प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन अभियान के बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है.

लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना की जरूरत है, ताकि शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से राहत मिल सके.

नगर परिषद का आश्वासन

नगर परिषद नोखा के सभापति राधेश्याम सिंह ने बताया कि बस स्टैंड और मुख्य बाजार क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन दुकानदारों द्वारा दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसे फिर से हटाया जाएगा.

Also Read : तीन पदों पर 30 मई को होगी कोचस नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >