सासाराम: नवपदस्थापित डीपीओ का शिक्षा सेवक-तालीमी मरकज संघ ने किया स्वागत, सौंपा मांग पत्र

रोहतास जिले में शिक्षा सेवक-तालीमी मरकज संघ ने नव नियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता), विजय कुमार का भव्य स्वागत किया. इस दौरान संघ ने लंबित भुगतान और सेवा पुस्तिका अपडेट करने जैसी प्रमुख समस्याओं को उठाया.

Sasaram News : रोहतास जिला शिक्षा सेवक-तालीमी मरकज संघ की जिला इकाई ने नव पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) विजय कुमार का उनके कार्यालय कक्ष में भव्य स्वागत किया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से जुटे शिक्षा सेवकों और संघ के पदाधिकारियों ने नए डीपीओ को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, लेखनी (पेन) तथा फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

आवंटन के बावजूद भुगतान न होने और सेवा पुस्तिका का मामला उठा

सम्मान समारोह के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न समस्याओं से नए डीपीओ को अवगत कराया। संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने वर्तमान में लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. जिले में पर्याप्त वित्तीय आवंटन उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित है. कई शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज कर्मियों के सेवा अभिलेख (सर्विस बुक) अब तक अद्यतन (अपडेट) नहीं किए गए हैं संघ ने इन दोनों मुख्य समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया.

डीपीओ ने दिया समस्याओं के जल्द निपटारे का आश्वासन

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी शिकायतों और मांगों को बेहद गंभीरता से सुना. उन्होंने उपस्थित शिक्षा सेवकों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही विभागीय स्तर पर समीक्षा कर सेवा अभिलेखों को अपडेट करने और लंबित भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे.

कार्यक्रम में यह प्रतिनिधि रहे उपस्थित

इस स्वागत व संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहतास जिला तालीमी मरकज संघ के जिला सचिव जूनियर अंसारी, उपाध्यक्ष गुलाम अली, इम्तियाज अहमद, मसीउज्जमा, शमशाद आलम, दुरफेशा, अंजुम अनीसा, मानुसी, नौसबा, तरन्नुम एवं सबा अख्तर समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में शिक्षा सेवक और संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >