मो एयात को मिस्टर बिहार, तो सुशील को रोहतास का खिताब

शहर के अब्दुल क्यूम अंसारी नगर भवन परिसर में रविवार को रोहतास चैंपियनशिप बॉडी बिल्डिंग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय बिहार क्लासिक चैंपियनशिप बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता देर रात संपन्न हो गयी.

डेहरी नगर. शहर के अब्दुल क्यूम अंसारी नगर भवन परिसर में रविवार को रोहतास चैंपियनशिप बॉडी बिल्डिंग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय बिहार क्लासिक चैंपियनशिप बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता देर रात संपन्न हो गयी. प्रतियोगिता में पटना जिले के रहने वाले मोहम्मद एयात ने मिस्टर बिहार के खिताब पर कब्जा जमाया. रोहतास के खिताब से डेहरी के रहने वाले सुशील कुमार को सम्मानित किया गया. वहीं, मेंस फिजिक्स का खिताब लखीसराय जिले के विवेकानंद कुमार को मिला. विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वीआइपी के सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखा. स्टेज पर जैसे ही प्रतिभागी अपने फिटनेस का प्रदर्शन करते, वैसे ही तालियों की गड़गड़ाहट से नगर भवन गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >