रोहतास: नहर से मिला अधेड़ का शव, पहचान नहीं होने से रहस्य बरकरार, पुलिस जांच में जुटी

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र की एक नहर से पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sasaram Man Body Found Canal : रोहतास के दरिगांव थाना क्षेत्र के एक नहर से पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव बहते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला गया. हालांकि काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

Sasaram News : पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बाद पहचान के उद्देश्य से उसे सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है. हालाकिं अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >