Rohtas News: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुछिला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 92 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.
92 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से हुए उत्तीर्ण
प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में स्कूल से कुल 92 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे. इनमें रितु कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रखंड में तृतीय स्थान प्राप्त किया था.
मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
समारोह में स्कूल के भूमिदाता संजय राय के हाथों मेधावी 92 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम हर स्कूल में होना चाहिए, जिससे आने वाले बच्चों को काफी प्रेरणा मिलती है.
शिक्षक और अभिभावक रहे मौजूद
कार्यक्रम में शिक्षक अरविन्द कुमार तिवारी, संदीप कुमार सिंह, मो. सलाहुद्दीन, रजनीकांत चतुर्वेदी, विनीत कुमार, बबन कुमार, शिवबचन, हेलाल अंजुम, संदीप कुमार कनौजिया, सोनू कुमार, विकास कुमार सहित दर्जनों अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
